नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की रेस में रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी! जल्द हो सकता है आधिकारिक एलान

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (18)

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स : मनोरंजन डेस्क | नई दिल्ली | 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards 2025) की घोषणा को लेकर सिनेमा जगत में उत्सुकता चरम पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी और युवा कलाकार विक्रांत मैसी अवॉर्ड की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ और विक्रांत मैसी को फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय की श्रेणी में पुरस्कार मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 48 घंटों में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

Read More : बुलडोजर का कहर : राजधानी रायपुर में अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, 16 मकान जमींदोज, प्लॉटिंग माफिया फरार

कोविड महामारी के चलते पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की समयसीमा में विलंब हो रहा है। वर्ष 2024 में 2022 में रिलीज फिल्मों को अवॉर्ड मिला था। अब 2025 में 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि सामाजिक संदेश भी दिया। वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ एक सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसने मां के संघर्ष को दर्शाया और दर्शकों को भावुक कर दिया।

क्या होगा पहली बार राष्ट्रीय सम्मान
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी, जिन्होंने “ब्लैक”, “हिचकी”, “मर्दानी” जैसी दमदार फिल्मों में अभिनय किया है, उन्हें अब तक कोई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिला है। यदि इस बार उन्हें ‘मिसेज चटर्जी…’ के लिए यह सम्मान मिलता है, तो यह उनके करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

Read More : Gwalior News: कृषि विश्वविद्यालय की अनोखी पहल: पर्यटकों के लिए बसाया जा रहा गांव, मिलेगा ठहरने और ग्रामीण जीवन का अनुभव 

अब इंतजार है आधिकारिक एलान का
फिल्म इंडस्ट्री और फैंस दोनों ही अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में किन सितारों के नाम की घोषणा होती है। क्या रानी और विक्रांत को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा? इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *