Jabalpur cyber fraud : जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर ठगों ने एक बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाते हुए उनसे 50 लाख रुपये की ठगी कर ली है। ठगों ने इन्फ्लुएंसर के इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद करने और उनके लाखों फॉलोअर्स को गायब कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
Jabalpur cyber fraud : 57 मिलियन से अधिक हैं फॉलोअर्स: शिकायतकर्ता अजीम अहमद पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए डिजिटल एड प्रमोशन का काम करते हैं। अजीम अहमद के पास 96 से अधिक अकाउंट हैं, जिन पर कुल 57 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अजीम अहमद ‘WHOOPY’ नाम की डिजिटल एड प्रमोशन कंपनी भी चलाते हैं।
धमकी देकर वसूले 50 लाख: साइबर ठगों ने अजीम अहमद के 2 मिलियन फॉलोअर्स वाले एक अकाउंट पर ‘स्ट्राइक’ कर दी। इसके बाद उन्होंने उनके कंटेंट पर कॉपीराइट का उल्लंघन होने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ठगों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और फॉलोअर्स गायब हो जाएंगे। इस डर का फायदा उठाकर ठगों ने अजीम अहमद से 50 लाख रुपये वसूल लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और इन साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।













