Sunday, September 13, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Vehicle Seizing Fraud : सावधान! कहीं आपसे भी सीजिंग के नाम...

Indore Vehicle Seizing Fraud : सावधान! कहीं आपसे भी सीजिंग के नाम पर वाहन तो नहीं लूटा? हीरा नगर पुलिस ने पकड़ा शातिर बदमाश

Indore Vehicle Seizing Fraud : इंदौर: शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में फाइनेंस की किस्त बकाया होने का झांसा देकर वाहन छीनने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना नीरज को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क चलते लोगों को डरा-धमकाकर उनके वाहन लूट लेता था।

किस्त के नाम पर बीच सड़क से छीना वाहन: घटना की शुरुआत शकील खान नामक व्यक्ति की शिकायत से हुई। शकील ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने उन्हें बीच रास्ते में रोका और कहा कि आपके वाहन की किस्त जमा नहीं है, इसलिए गाड़ी सीज की जा रही है। आरोपी मौके से वाहन लेकर चंपत हो गए। जब शकील ने संबंधित बैंक में संपर्क किया, तो बैंक प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक सीजिंग (Seizing) से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई।

बड़ा गिरोह सक्रिय होने की आशंका: एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में नीरज नाम के व्यक्ति की भूमिका सामने आई, जो सीजिंग एजेंट बनकर अवैध रूप से वाहन छीनने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह ने शहर में कई और लोगों को अपना शिकार बनाया होगा। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here