CG CRIME : पड़ोसी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: घर में घुसकर मारपीट, जहर पिलाने और वीडियो बनाकर धमकी के आरोप

Sanjay Sahu
Chhattisgarh DA Hike:

CG CRIME : दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में स्थित रुआबांधा HSCL कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक रूप लेता नजर आया। एक महिला और उसकी बेटी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुसे और मारपीट करते हुए गंभीर अपराध करने की कोशिश की।

CG CRIME : पीड़िता के अनुसार, तीन महिलाएं और तीन युवक घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट करने लगे। युवती को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई, जबकि उसकी मां को भी बुरी तरह पीटा गया। आरोप यह भी है कि युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई, साथ ही दुष्कर्म की धमकी भी दी गई।

CG CRIME : घटना के दौरान आरोपियों द्वारा घर में तोड़फोड़ करने, मोबाइल फोन तोड़ने और नकदी व जरूरी दस्तावेज लेकर जाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था, जो इस घटना में बदल गया।

CG CRIME : पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। दो रिपोर्ट अन्य पक्षों द्वारा महिला और उसकी मां के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं, जबकि पीड़िता की शिकायत पर एक अलग मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *