Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Gold Theft Case: नया पारा में लाखों का कच्चा सोना लेकर...

Raipur Gold Theft Case: नया पारा में लाखों का कच्चा सोना लेकर फरार कारीगर राजू डोलाई राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार

Raipur Gold Theft Case: रायपुर [Nishanebaaz News]। Gold Theft in Raipur के तहत राजधानी रायपुर के नया पारा स्थित एक आभूषण निर्माण दुकान से लाखों रुपये का कच्चा सोना चोरी कर फरार हुए कारीगर को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के पूरबा मेदिनीपुर निवासी राजू डोलाई (35 वर्ष) के रूप में हुई है। गोलबाजार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 40 ग्राम कच्चा सोना और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 4.70 लाख रुपये आंकी गई है

पुलिस के अनुसार, नया पारा शंकर चौक निवासी नंद किशोर सोनी की ‘एलजी डाई कटिंग’ नाम से सोने के आभूषण बनाने की दुकान है। आरोपी राजू डोलाई पिछले दो वर्षों से उनकी दुकान में आभूषण निर्माण का काम कर रहा था। बीते 11 जनवरी 2026 को दुकान संचालक ने भरोसा करके राजू को आभूषण तैयार करने के लिए 60 ग्राम कच्चा सोना (लगभग 6 तोला), जिसकी बाजार कीमत करीब 7.80 लाख रुपये थी, सौंपा था। आरोपी ने उस सोने को दुकान की अलमारी में रख दिया था

घटना के अगले दिन 12 जनवरी को आरोपी राजू डोलाई तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर काम पर नहीं आया और अचानक गायब हो गया। लगातार संपर्क न होने पर 15 जनवरी को दुकान मालिक ने कर्मचारियों की मौजूदगी में अलमारी की जांच की, तो उसमें रखा 60 ग्राम सोना नदारद मिला। इसके बाद पीड़ित नंद किशोर सोनी ने गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन और तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया, जिससे उसके राजस्थान के जोधपुर में छिपे होने की पुष्टि हुई। तत्काल एक विशेष टीम जोधपुर भेजी गई, जिसने स्थानीय ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी से 40 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है, जबकि शेष 20 ग्राम सोने की बरामदगी और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here