Indore Traffic Police Action : इंदौर। शहर में ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए यात्री बसों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, कई बसें सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों का पालन नहीं कर रही थीं, जिनके खिलाफ चालान काटे गए।
Indore Traffic Police Action : पिछले चार दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 150 से अधिक बसों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें सुरक्षा उपकरणों की कमी, पुराने फिटनेस प्रमाण पत्र, ओवरलोडिंग, धुआं उत्सर्जन और दस्तावेजों की अनियमितताएँ शामिल हैं। इसी अभियान में पुलिस ने एक कॉलेज की एसी बस को पकड़ा, जो बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चल रही थी। बस संचालक पर 5 हजार रुपये का चालान किया गया।
READ MORE : Rewa E-Attendance Notice Vivad : मृत शिक्षकों को भेजे गए नोटिस, विभाग में हड़कंप…
सिर्फ यात्री बसों ही नहीं, बल्कि स्कूल बसों की भी गहन जांच की जा रही है। शहर के स्कूलों के हेड और परिवहन प्रभारी को बैठक में बुलाकर सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल बसों में वायलेशन की कमी पाए जाने पर तीन बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में सुरक्षित और नियमों के अनुरूप परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।













