Indore News : इंदौर : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने पर एक युवक द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पेट्रोल भरवाने आए युवक द्वारा कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दांत तोड़ दिया ।
Indore News : दरअसल इंदौर कलेक्टर द्वारा 1 अगस्त से आदेश लागू किया गया था कि बिना हेलमेट पहने टू व्हीलर वाहनों में पेट्रोल नहीं डाला जाए । मगर हम तो इंदौर वासी है पेट्रोल भरवाने के लिए कोई ना कोई जुगाड निकाल ही लेते है और जुगाड निकाल भी ली है हेलमेट किराए पर देना एक दूसरे से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाना मगर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर तो पेट्रोल के लिए जमकर मारपीट हो गई.
Indore News : दरअसल पूरा मामला इंदौर का है जहां बिना हेलमेट के एक युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया कर्मचारी ने बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से मना किया तो क्या था युवकद्वारा पंप कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें कर्मचारी का एक दांत भी टूट गया फिर क्या था युवक ने अपने और कुछ साथियों को फोन कर बुला लिया जिसके बाद विवाद और बढ़ने लगा , वही मारपीट की पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवाद करने वाले युवक पर जल्द ही कार्यवाही होगी।











