Jabalpur Breaking : मदन महल स्टेशन पर भीषण ट्रेन हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आईं 3 महिलाएं और 3 बच्चे; 1 महिला की मौत

VIKASH KHALKHO

Jabalpur Breaking : जबलपुर। जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा और दिल दहला देने वाला ट्रेन हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय छह लोग, जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे, एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jabalpur Breaking : जनशताब्दी से उतरकर ट्रैक पार करने की कोशिश

यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरकर रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय शॉर्टकट के तौर पर ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ये सभी अचानक सामने से आ रही मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग दूर जा गिरे।

Jabalpur Breaking : मौके पर एक महिला की मौत, बच्चे गंभीर घायल

हादसे में छह लोग मालगाड़ी की चपेट में आए। इनमें से 30 वर्षीय पुष्पा सोनी नामक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य महिलाएं 22 वर्षीय शिवानी पटेल और 40 वर्षीय नन्ही बाई, और तीन बच्चे 4 वर्षीय रीति पटेल और 2 वर्षीय इंद्रजीत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार वर्षीय बच्चे की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Jabalpur Breaking : वेंडरों ने दिखाई इंसानियत, पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद रेलवे वेंडरों ने सबसे पहले इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल पटरी से उठाकर निजी ऑटो की मदद से इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

बाइट – सुमन जायसवाल (रेलवे वेंडर): “जैसे ही हादसा हुआ, हमने तुरंत ट्रैक पर देखा कि लोग घायल पड़े हैं। हम वेंडरों ने बिना देरी किए उन्हें उठाया और ऑटो में डालकर अस्पताल भिजवाया। यह हादसा बहुत दर्दनाक था।”

Jabalpur Breaking : पुलिस और आरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर

इस बड़े हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के आला अधिकारी तुरंत मदन महल स्टेशन पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह लोग ट्रैक क्यों पार कर रहे थे।

संजीवनी राजपूत (टी.आई. जीआरपी – जबलपुर): “मदन महल स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। हमने शव को कब्जे में ले लिया है और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रैक पार करने की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *