Indore News : इंदौर : बेलगाम बस ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर एकांश पांडिया और 12वीं क्लास की छात्रा मानसी श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सुहानी, खुशी और एक ऑटो ड्राइवर शामिल हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Indore News : पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे के बाद स्कूल बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मल्हारगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















