Saturday, August 15, 2026
Home National CM Rekha Gupta :जनसुनवाई में हमले के बाद बोलीं CM रेखा गुप्ता...

CM Rekha Gupta :जनसुनवाई में हमले के बाद बोलीं CM रेखा गुप्ता – अब मैं और मजबूती से करूंगी जनता की सेवा

0
160
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta :नई दिल्ली: बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने इस हमले को केवल अपने ऊपर नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और सेवा के संकल्प पर किया गया “कायराना प्रयास” बताया।

CM Rekha Gupta :सीएम रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा –आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुझ पर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस घटना के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं सभी शुभचिंतकों से आग्रह करती हूं कि मुझसे मिलने की चिंता न करें, बहुत जल्द ही मैं फिर से आपके बीच काम करती नजर आऊंगी।”

 

CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta :मुख्यमंत्री ने आगे कहा –

CM Rekha Gupta :ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की ही तरह गंभीरता और प्रतिबद्धता से जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। आपके अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here