Indore News : इंदौर : इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव सिटी में एक अजीबो-गरीब विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला सिर्फ कुत्ते के नाम को लेकर शुरू हुआ, लेकिन थाने तक पहुंच गया। पड़ोसी भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने पालतू कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रखने से नाराज़ दंपती ने विरोध जताया, जिसके बाद कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई।
Indore News : दरअसल यह घटना गुरुवार रात की है, जब शिकायतकर्ता वीरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी किरण के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। वीरेंद्र का आरोप है कि भूपेंद्र ने जानबूझकर कुत्ते को “शर्मा जी” नाम से पुकारा और दोस्तों के सामने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
Indore News : जब किरण शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई, तो बात बढ़ गई और मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। वीरेंद्र के मुताबिक, भूपेंद्र और उसके दो साथियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।घटना के बाद दंपती ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।











