Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Bargi Congress Committee : संजय यादव के प्रथम बरगी आगमन की तैयारियां...

Bargi Congress Committee : संजय यादव के प्रथम बरगी आगमन की तैयारियां तेज, कांग्रेसजनों ने बनाई रणनीति

बरगी। ग्राम बरगी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव का प्रथम बरगी आगमन आगामी 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा।

श्री शंकर मंदिर मढ़िया में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत शुक्ला, ब्लॉक प्रभारी विवेक पटेल, मुकेश पटेल, बमबम तिवारी, विकास खन्ना, चमन राय, विजय जैन, सतेंद्र गर्ग, जिला सदस्य मुन्नी बाई, आराधना शर्मा, चंद्रकिरण झरिया, सुखलाल यादव, रामेश्वर गिरी, कमला पटेल, रघु चौधरी, नारायण शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में तय किया गया कि संजय यादव के आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अंत में अंबेडकर भवन में वरिष्ठ जनों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा।

Read News : Jabalpur Breaking : विजय नगर हादसा : पुराने भवन के गिरने से अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने एक को निकाला सुरक्षित

अतिथियों ने आमजन से भी इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संजय यादव का स्वागत करने की अपील की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here