Jabalpur Breaking : विजय नगर हादसा : पुराने भवन के गिरने से अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने एक को निकाला सुरक्षित

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। शहर के विजय नगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीएनटी कॉलोनी स्थित एक पुराना भवन अचानक धराशायी हो गया। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी। गिरने की जोरदार आवाज से आसपास के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विजय नगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल मलबे से देवेंद्र रैकवार नामक एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया है।

Read News : MP News : कटनी में शांति भंग – अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा और जागरूकता अभियान

रेस्क्यू टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी है, ताकि यदि कोई अन्य व्यक्ति दबा हो तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *