HomeMadhya PradeshIndoreM.P News : इंदौर में हेड कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत, महिलाओं को...

M.P News : इंदौर में हेड कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत, महिलाओं को अश्लील इशारे, Video वायरल

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित जूना रिसाला पुलिस लाइन में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल की हरकतों से आसपास के रहवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी लंबे समय से विवादित व्यवहार कर रहा है और अपने पद तथा राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर लोगों को धमकाता है।

अश्लील हरकतों से बढ़ा आक्रोश

रहवासियों के मुताबिक, बीते कुछ हफ्तों से हेड कांस्टेबल ने अपने सरकारी क्वार्टर से अशोभनीय हरकतें करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह खुलेआम महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करता है और अभद्र व्यवहार करता है। कई परिवारों ने शुरुआत में इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह लगातार होने लगा तो लोगों में नाराजगी बढ़ गई। क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी के कारण स्थिति और संवेदनशील हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया

लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर रहवासियों ने आरोपी पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार इसे आपसी विवाद बताकर पुलिसकर्मी लौट जाते थे। आरोप है कि क्राइम ब्रांच से जुड़े होने के कारण उसकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई।

Read More : M.P में संविदा कर्मियों की बड़ी जीत, अब मिलेगा नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन

राजनीतिक दबाव के आरोप

जानकारी के अनुसार, उक्त हेड कांस्टेबल को पहले भी विवादों के चलते क्राइम ब्रांच से हटाया गया था, लेकिन कथित रूप से राजनीतिक दबाव के कारण उसकी फिर से पोस्टिंग हो गई। उस पर पहले भी कुछ मामलों में आरोप लग चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने दिए जांच के संकेत

मामले की जानकारी मिलने के बाद एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर निलंबन और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here