Jabalpur News : छात्र की रहस्यमई मौत, मचा हड़कंप….

0
129
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। जबलपुर स्थित प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (IIITDMJ) में एक सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है। संस्थान के पाणिनी छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से B.Tech प्रथम वर्ष के छात्र उत्कर्ष तिवारी की मौत हो गई।

READ MORE : Navratri Special Story : भारत का इकलौता ‘मुर्गे वाली माता’ का मंदिर, चमत्कार से कम नहीं बुरहानपुर की बहुचरा माता, 85 साल पुराना इतिहास, भक्तों की हर मुराद होती है पूरी….

Jabalpur News : इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल उत्कर्ष को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्कर्ष तिवारी उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी था और उसने एक महीने पहले ही IIITDMJ में दाखिला लिया था।

एजुकेशन लोन’ बना मौत की वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक छात्र उत्कर्ष तिवारी एजुकेशन लोन (शिक्षा ऋण) को लेकर काफी परेशान रहता था।

READ MORE : ग्वालियर की सड़कें अब खतरे का सबब, आदित्यपुरम-मुरार सड़क पर कई फुट गहरी सुरंग बनी….

यह घटना महज हादसा है या आत्महत्या, इस पर फिलहाल रहस्य बना हुआ है। खमारिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्रावास में रहने वाले मृत छात्र के दोस्तों और करीबियों से गहराई से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here