MP NEWS: भोपाल में MD ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपी पकड़े, सप्लाई चेन तक पहुंची पुलिस

Sanjay Sahu

MP NEWS: भोपाल : भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के एक सक्रिय नेटवर्क का खुलासा किया है…कस्तूरबा अस्पताल के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया…जिनसे पूछताछ के बाद पूरे सप्लाई चेन तक पुलिस पहुंच गई…मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने सुनियोजित तरीके से इलाके की घेराबंदी की और संदिग्धों को दबोच लिया…

 

MP NEWS: तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.14 ग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद हुई…जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है… पकड़े गए आरोपी हर्ष यादव और सौरभ तेजवानी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया…उन्होंने बताया कि वे शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे और इसके लिए नियमित रूप से नेटवर्क के जरिए माल प्राप्त करते थे…दोनों आरोपियों की पृष्ठभूमि भी हैरान करने वाली है एक कॉलेज छात्र है…जबकि दूसरा कॉल सेंटर में काम करता है.

MP NEWS: पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सप्लायर गुरदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया…जिसने एमडी ड्रग्स की सप्लाई करना कबूल किया है…इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने नशे के इस नेटवर्क की एक अहम कड़ी को तोड़ने में सफलता हासिल की है…तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है…पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन के डेटा खंगालकर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

MP NEWS: क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि…राजधानी में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा… पुलिस का यह भी कहना है कि मामले में एक दर्जन से ज्यादा जुड़े होने की भी जानकारी मिली है.उनसे से पूछताछ की जाएगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *