Indore News : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
Indore News : जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
Indore News : शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी शानू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया लाखों रुपये का सोना-चांदी बरामद किया गया है।
Indore News : एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इससे पहले भी कहीं चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।













