Indore News : इंदौर : इंदौर में आरटीओ कार्यालय के अंदर दबंगई और दलालों की मनमानी खुलकर सामने आई है। खबर एक बार फिर बताती है कि आरटीओ परिसर में दलालों को खुला संरक्षण मिला हुआ है।
Indore News : कार्यालय में कवरेज करने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और कैमरामैन राजा पर वहां मौजूद दलालों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना में घायल हुए पत्रकार हेमंत शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।













