Indore News : इंदौर: इंदौर के टॉवर चौराहे पर मंगलवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग और स्थानीय दुकानदारों के बीच जमकर विवाद हो गया। यातायात में बाधक अतिक्रमण और सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटाने पहुंचे निगमकर्मियों पर कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर हाथापाई में बदल गई।
Indore News : इस दौरान लात-घूंसे चलने लगे और एक व्यक्ति को सिर पर चोट लगने की सूचना मिली है। निगम अमले ने कुछ वाहनों को जब्त भी किया है। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया। घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
READ MORE : Jabalpur News : ऑनलाइन फूड ऑर्डर के दौरान युवती का मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए गए ₹97,525













