Indore News : इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की बात पर जमकर आपत्ति लेते हुए घर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया फिलहाल पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पूरे मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस को की वहीं पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Indore News : पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा क्षेत्र में ही मौजूद एक घर पर हमला और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया वहीं प्रारंभिक तौर पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और जो युवक है वह आए दिन क्षेत्र में उत्पात करतेव रहते हैं।
Indore News : उन लोगों के द्वारा यह धमकी दी गई थी कि यदि घर पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को नहीं हटाया तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे जब 2 से 3 दिन तक सीसीटीवी कैमरे नहीं हटाए तो युवकों ने उसके घर पर ही पथराव कर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया जो वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।











