Indore News : मानपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Indore News : इंदौर: इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र के जाकूखेड़ी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग कर दी। इस खतरनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Indore News : चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग की घटना के दौरान पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गोली चलने के बाद भी मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मानपुर थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Indore News : पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह घटना एक बार फिर से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories