Indore News : किसान को बंधक बनाकर लूट, बदमाशों ने फार्म हाउस से कैश–गहने उड़ाए

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक नावदापंथ स्थित एक किसान के फार्म हाउस में आधी रात को बदमाश घुस आए। उन्होंने किसान को बंधक बना लिया और लूटपाट की।

Indore News : बदमाशों ने लोहे की रॉड से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे **कैश, सोने की चेन और मोबाइल** लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित किसान ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Indore News : मामले की शिकायत पर चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश कर रही है और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *