Indore News : इंदौर। डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर रंजीत सिंह पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रंजीत द्वारा पहले किए गए बचाव वाले वीडियो के जवाब में अब युवती ने एक और वीडियो अपलोड कर जमकर लताड़ लगाई है। युवती ने रंजीत पर वीडियो वायरल होने के बाद भी बार-बार मैसेज करने और संपर्क करने के आरोप लगाए हैं। उसने मैसेज के स्क्रीनशॉट भी अपने नए वीडियो के साथ साझा किए हैं।
Indore News : गौरतलब है कि रंजीत ने पहले दावा किया था कि युवती केवल फेमस होने के लिए यह सब कर रही है। वहीं अब युवती ने यह कहते हुए पलटवार किया है कि उसकी गरिमा को ठेस पहुंची है और रंजीत झूठ बोल रहे हैं। रंजीत सिंह के इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि युवती के करीब 97 हजार फॉलोअर्स हैं।
Indore News : मामला तूल पकड़ता देख डांसिंग कॉप को लाइन अटैच कर दिया गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया इस मामले की जांच कर रहे हैं। मामला अब सोशल मीडिया से पुलिस विभाग तक पहुंच चुका है, जिससे पुलिस की छवि और आचार संहिता दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।













