Indore News:इंदौर : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ आदेश की सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खासकर कुछ यूट्यूब क्रिएटर्स इस अभियान का मजाक उड़ाते हुए व्यूज बढ़ाने के लिए वीडियो बना रहे हैं।
Indore News:हाल ही में एक यूट्यूबर ने ऐसा वीडियो अपलोड किया है जिसमें पेट्रोल पंप पर हेलमेट किराए पर देने की व्यवस्था दिखाई गई है, ताकि बिना हेलमेट वाले लोग पेट्रोल भरवा सकें। यह वीडियो वायरल हो गया है, लेकिन प्रशासन की मंशा पर सवाल भी खड़े कर रहा है।
Indore News:प्रशासन ने सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया था। पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए थे कि बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाए।
Indore News:लेकिन अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आदेश का मजाक उड़ाया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लोग हेलमेट केवल पेट्रोल डलवाने के लिए कुछ मिनटों के लिए किराए पर लेकर नियमों की “औपचारिक” पालना कर रहे हैं। प्रशासन ने इस तरह के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











