Indore Municipal Corporation: बारिश से पहले इंदौर नगर निगम का बड़ा अभियान 100 साल पुराना जर्जर भवन ढहाया, 95 खतरनाक इमारतें चिन्हित

Indore Municipal Corporation: इंदौर। मानसून के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए इंदौर नगर निगम ने जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में स्थित करीब 100 साल पुराने जर्जर भवन को जेसीबी और बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात रहा।

सुरक्षा के बीच चली कार्रवाई

Indore Municipal Corporation: नगर निगम ने भवन को गिराने से पहले पूरे इलाके की घेराबंदी की। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद बुलडोजर और जेसीबी की मदद से भवन को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

READ MORE: Indore Police Action: इंदौर में गैंगस्टर आरिफ पड़ी पर पुलिस का बड़ा एक्शन खजराना का कुख्यात बदमाश जिलाबदर, चार जिलों में एंट्री पर रोक

95 जर्जर भवनों की सूची तैयार

Indore Municipal Corporation: नगर निगम के अनुसार, शहर में ऐसे 95 जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित किए गए हैं, जो बारिश के दौरान कभी भी गिर सकते हैं और लोगों की जान-माल के लिए खतरा बन सकते हैं।इन्हीं भवनों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। परदेशीपुरा का भवन भी इसी सूची में शामिल था।

जल्द होगी अन्य भवनों पर भी कार्रवाई

Indore Municipal Corporation: नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अब तक कई जर्जर भवनों को हटाया जा चुका है। वहीं 38 अन्य चिन्हित भवनों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अवैध निर्माण हटाना नहीं, बल्कि मानसून के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकना है।

READ MORE: Indore Rain News: इंदौर में एक घंटे की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल देवास नाका औद्योगिक क्षेत्र बना दलदल, ट्रक-कंटेनर फंसे, कारोबार प्रभावित

लोगों से भी की अपील

Indore Municipal Corporation: नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भवन अत्यधिक जर्जर स्थिति में है या गिरने की आशंका है, तो उसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Nakti Encroachment: नकटी में बुलडोजर चलने के बाद धरसीवां के कई गांवों में खौफ, आशियाना छिनने का डर

Nakti Encroachment: मोहम्मद याकुब/धरसीवां/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...

Dantewada Cyber Crime: केरल से दबोचे गए दो शातिर साइबर ठग, ₹19.50 लाख की की थी धोखाधड़ी

Dantewada Cyber Crime: फकरे आलम खान/बचेली/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा...

Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट

Kondagaon BJP News: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories