निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के सम्राट नगर इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रमजान के दौरान युवक ने सुबह रोजा रखा और इसके बाद घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इंस्टाग्राम पर लिखा आखिरी संदेश
मृतक की पहचान फरहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटस भी पोस्ट किया था।स्टेटस में उसने लिखा कि आत्महत्या के लिए वह खुद जिम्मेदार है और जिन लोगों से उसने कर्ज लिया है, उनसे माफी भी मांगी।
मंगेतर के नाम लिखा भावुक संदेश
जानकारी के अनुसार फरहान की पांच महीने पहले सगाई हुई थी।अपने आखिरी संदेश में उसने मंगेतर के नाम भी भावुक बातें लिखीं। उसने लिखा कि वह सारी जिंदगी उसके साथ निभाना चाहता था, लेकिन उसकी जिंदगी सही नहीं चल रही थी।
Read More : M.P Crime News : रीवा में चोरी की ‘थार’ और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, मुंबई में भी दर्ज हैं केस
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











