Indore Crime : इंदौर : इंदौर के आज़ाद नगर इलाके में गुरुवार रात साढ़े 10 बजे युवक की चाकू मारकर हत्या का खुलासा करते हुए , 2 नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतारा था.
Indore Crime : पूरा मामले में डीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व में हुए विवाद के बाद देर रात युवक पर जानलेवा हमला किया गया था , गंभीर हालत में युवक को उसके दोस्त एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था ,, मृतक की पहचान नीरज गंगराडे के रूप में हुई थी जो पेशे से मजदूरी करता था, पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व नीरज का इलाके के बदमाश आर्यन उर्फ पृथ्वी उर्फ फ़ुग्गा और रोहित चौहान और दो नाबालिग सेकिसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
Indore Crime : रात के समय पेट्रोल पंप के पास नीरज को घेरकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल नीरज को उसके दोस्त रात करीब दो बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, था घटना की सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थाना पुलिस के साथ डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, वही इस अंधे कत्ल का महेश 10 घंटे में खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है महज एक चांटे का बदला लेने के लिए आरोपियों ने नीरज को मौत के घाट उतारा था आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद देवास की ओर भागे थे जिन्हें तकनीकी आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।













