Saturday, October 3, 2026
Home National Delhi Gmail ID News : Gmail ID बदलने की तैयारी में Google, बिना...

Gmail ID News : Gmail ID बदलने की तैयारी में Google, बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे ईमेल एड्रेस

Gmail ID News
Gmail ID News

Gmail ID News : नई दिल्ली: अगर आप भी अपनी पुरानी Gmail ID बदलना चाहते थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं कर पा रहे थे, तो आपके लिए खुशखबरी है. Google एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके तहत यूजर अपने मौजूदा @gmail.com ईमेल एड्रेस को बदल सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी और न ही पुराना डेटा डिलीट होगा. सभी मेल, फाइलें, फोटो और अन्य सेवाएं उसी अकाउंट से जुड़ी रहेंगी, बस ईमेल एड्रेस अपडेट हो जाएगा.

Gmail ID News : अब तक Gmail यूजरनेम बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं था. लोगों को नया अकाउंट बनाकर हर प्लेटफॉर्म पर नया ईमेल अपडेट करना पड़ता था, जो काफी मुश्किल प्रक्रिया थी. Google का यह नया फीचर इसी परेशानी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Gmail ID News : नए सिस्टम में यूजर अपने वर्तमान अकाउंट के भीतर ही नया Gmail एड्रेस चुन सकेंगे. पुराना ईमेल पूरी तरह बंद नहीं होगा बल्कि बैकअप या एलियस की तरह काम करता रहेगा. यानी पुराने पते पर आने वाले मेल भी उसी इनबॉक्स में मिलते रहेंगे.

Gmail ID News : हालांकि गूगल इस फीचर पर कुछ प्रतिबंध भी लागू करेगा, ताकि गलत इस्तेमाल रोका जा सके. एक निश्चित अवधि के भीतर बार-बार ईमेल एड्रेस बदलने की अनुमति नहीं होगी और बदलाव की संख्या सीमित रखी जाएगी.

Gmail ID News : गौर करने वाली बात यह है कि अब तक यूजर केवल डिस्प्ले नेम बदल सकते थे, लेकिन वास्तविक ईमेल एड्रेस वही रहता था. नया फीचर सीधे Gmail एड्रेस बदलने की सुविधा देगा.

Gmail ID News : रिपोर्ट्स के अनुसार, Google सपोर्ट सेक्शन में इस फीचर के संकेत दिखाई देने शुरू हो गए हैं और कुछ यूजर्स के पास टेस्टिंग के दौरान यह ऑप्शन दिख भी रहा है. माना जा रहा है कि कंपनी इसे धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करेगी. आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here