Indore Crime : इंदौर : इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कनाडिया थाना क्षेत्र में पूर्व में दर्ज लव जिहाद की एफआईआर में मुख्य आरोपी यूसुफ को जमानत दिलाने के लिए उस पर दबाव डाला गया। महिला का आरोप है कि आरोपी यूसुफ के कुछ साथियों ने उसे जबरन तुकोगंज इलाके में बुलाया और एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Indore Crime : महिला के अनुसार, यह दबाव इसलिए बनाया जा रहा था ताकि वह यूसुफ के पक्ष में गवाही दे सके। साथ ही उसे धमकाया गया और प्रताड़ित भी किया गया। महिला का कहना है कि उसे फंसाने की मंशा से यह पूरा प्रयास किया गया।तुकोगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार, महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों रवि, शिवम, शिवाय और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।











