कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर धोखाधड़ी का केस….जानें पूरा मामला

इंदौर। मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत केस दर्ज किया है।

शिकायत 74 वर्षीय नरेंद्र मेहता ने दर्ज कराई है, जो महावीर बाग क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उपरोक्त नेताओं ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की और उन्हें धमकाया भी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवादित भूमि धोखाधड़ी से हड़पने का प्रयास किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस प्रकरण ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि नामजद आरोपियों में प्रदेश स्तर के दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि मामले में पार्टी और प्रशासन का रुख क्या होता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories