Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Katni Gold Robbery: कटनी की मणिपुरम गोल्ड लोन डकैती पर हाईकोर्ट सख्त,...

Katni Gold Robbery: कटनी की मणिपुरम गोल्ड लोन डकैती पर हाईकोर्ट सख्त, आरोपी से पूछताछ नहीं होने पर SP को लगाई फटकार

[Nishaanebaz News] Katni Gold Robbery: कटनी। वर्ष 2022 में कटनी में हुई बहुचर्चित मणिपुरम गोल्ड लोन डकैती के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच को लेकर नाराजगी जताई है। सुनवाई के दौरान ओडिशा के संबलपुर में मौजूद एक आरोपी से अब तक पूछताछ नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा से जवाब मांगा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

आरोपी संबलपुर में, फिर भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंची पुलिस

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोर्ट को बताया कि अन्य मामलों में पुलिस की व्यस्तता के चलते संबलपुर में मौजूद आरोपी से पूछताछ के लिए टीम वहां नहीं जा सकी। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए जांच में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

Morena News: चंबल में अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन! 102 वनरक्षकों के कंधों पर बंदूकें, अब घाटों पर होगी कड़ी निगरानी

कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की जांच को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए और आरोपियों से पूछताछ सहित आवश्यक कार्रवाई में अनावश्यक देरी न हो।

17 किलो सोना और 4 लाख रुपये की बरामदगी बाकी

Katni Gold Robbery: मणिपुरम गोल्ड लोन डकैती मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब तक लूटे गए माल की पूरी बरामदगी है। जानकारी के मुताबिक डकैती के दौरान लूटा गया करीब 17 किलो सोना और लगभग 4 लाख रुपये नकद अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।

ऐसे में संबलपुर में मौजूद आरोपी से पूछताछ को जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस की पूछताछ से डकैती में लूटे गए सोने और नकदी के संबंध में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद जांच पर बढ़ा दबाव

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब कटनी पुलिस पर मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों से पूछताछ और मामले से जुड़े तथ्यों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।वर्ष 2022 की इस चर्चित डकैती में लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी अब भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Rewa News: तिरंगा लहराते ही छाया मातम! स्कूल के पास खदान में डूबे दो मासूम, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Katni Gold Robbery: सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में जस्टिस द्वारा पुलिस अधीक्षक से नाराजगी जताए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस वीडियो को प्रसारित नहीं किया जाना है। मामले की खबर में हाईकोर्ट जबलपुर और कटनी पुलिस अधीक्षक के फाइल विजुअल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब देखना होगा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कटनी पुलिस संबलपुर में मौजूद आरोपी से पूछताछ कब करती है और डकैती में लूटे गए करीब 17 किलो सोने तथा नकदी की बरामदगी में क्या प्रगति होती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here