Indore Crime : रक्षाबंधन पर चोरों का धावा, सिमरोल की अमृत ग्रीन कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर वारदात

Indore Crime : इंदौर : रक्षाबंधन के दिन इंदौर के खुडेल और सिमरोल थाना क्षेत्रों में चोरी की अलग-अलग वारदातें सामने आईं। सिमरोल क्षेत्र की अमृत ग्रीन कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वहीं, खुडेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति नगर में भी इसी तरह की घटना हुई, जहां चोरों ने ताला तोड़कर सामान पार कर दिया।

Indore Crime : दोनों स्थानों से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं। फुटेज में नजर आ रहा है कि नकाबपोश बदमाश प्रोफेशनल तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने अपने चेहरे पूरी तरह ढक रखे थे और दस्ताने भी पहने हुए थे, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस के मुताबिक, इसी रात शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी के प्रयास हुए, हालांकि कुछ जगह चोर सफल नहीं हो पाए।

Indore Crime : ग्रामीण एडिशनल डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है। संदिग्ध अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें राउंडअप किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : ब्रह्म मुहूर्त में गूंजी ‘हर-हर महादेव’, महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में अलौकिक भस्म आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:   उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में तड़के...

Related Articles

Popular Categories