Right To Education : जल्द खुलेगा RTE लॉटरी का पिटारा, छत्तीसगढ़ के हज़ारों बच्चों की किस्मत तय, पढ़े पूरी जानकारी

VIKASH KHALKHO

Right To Education : रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में छात्रों के प्रवेश के लिए तीसरी लॉटरी 19 अगस्त को निकाली जाएगी। इस अधिनियम के अंतर्गत, निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।

Read More : CG NEWS : हर घर तिरंगा अभियान: नेहरू नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे ध्वज, घर-घर पहुंचा तिरंगे का संदेश

लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस लॉटरी प्रक्रिया में उन आवेदकों को शामिल किया जाएगा, जिनका चयन पहले की लॉटरी में नहीं हो पाया था। अभिभावकों या बच्चों को इस चरण के लिए कोई नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

Read More : चीन की नई रेल परियोजना भारत के लिए बढ़ी चिंता, LAC के पास अक्साई चिन से होकर गुजरेगी लाइन

अधिकारियों ने बताया कि आरटीई अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए अब भी लगभग 6,100 सीटें खाली हैं। इस लॉटरी का उद्देश्य इन रिक्त सीटों को भरना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा का समान अवसर मिल सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *