Raipur Accident : रायपुर में VIP चौक पर भीषण हादसा: खड़ी बस से टकराई बाइक, युवक की सिर फटने से दर्दनाक मौत

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident : रायपुर : रायपुर के VIP चौक में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कांकेर रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड की बस से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद निवासी ईश्वर साहू के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

Raipur Accident : घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच में सामने आया कि बस गलत तरीके से खड़ी थी, जिससे युवक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

READ MORE : Dongle Public School : धामनोद में स्कूल संचालक के खाते में अचानक दिखी 2817 करोड़ की रकम, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश!

 

Raipur Accident : तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ईश्वर साहू अपनी बाइक (CG07BT4836) से महासमुंद की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे वीआईपी चौक के पास कांकेर रोडवेज बस (CG04PB8100) से टकरा गया। बस चालक की लापरवाही के चलते उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की बाइक बस से टकराई और वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

Raipur Accident : रायपुर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार महीनों में ही 78 सड़क दुर्घटनाओं में 28 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, इन हादसों के पीछे तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाना और लापरवाही मुख्य कारण हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *