Raipur Drug Syndicate Busted : रायपुर: राजधानी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया है। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) सहित 5 आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स बरामद की गई हैं।
ऐसे बिछाया गया जाल: पॉइंटर भेजकर कराया ‘टेस्ट परचेस’
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने सटीक जाल बिछाया। पुलिस ने रत्ना मेडिकल स्टोर (कुशालपुर) में एक पॉइंटर (फर्जी ग्राहक) भेजा। जैसे ही संचालक कान्हा कृष्ण कश्यप ने बिना पर्ची के नशीली टेबलेट बेची, बाहर तैनात टीम ने दबिश दे दी।
जबलपुर से रायपुर तक फैला है नेटवर्क
गिरफ्तार MR आनंद शर्मा ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह जबलपुर से कुरियर और बस ट्रांसपोर्ट के जरिए ये प्रतिबंधित दवाइयां मंगाता था। इसके बाद वह रायपुर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने इस कड़ी से जुड़े 3 अन्य मेडिकल संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।
ये मेडिकल स्टोर हुए चिन्हित (लाइसेंस होंगे निरस्त):
-
रत्ना मेडिकल स्टोर, कुशालपुर (पुरानी बस्ती)
-
काव्या मेडिकोज, टिकरापारा
-
प्यारी लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, भनपुरी (खमतराई)
-
भरोसा मेडिकल स्टोर, सांकरा (धरसींवा)
पुलिस अब इन दुकानों को सील करने और इनके ड्रग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
बरामदगी और कार्रवाई:
-
कुल मशरूका: लगभग ₹1 करोड़ (दवाइयां + वाहन + मोबाइल)।
-
वाहन: टाटा सफारी (CG 04 QU 0513) जब्त

