Rajgarh Accident: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, दरवाजे लॉक होने से 5 श्रद्धालुओं की मौत

Anuj Nirala

Rajgarh Accident: राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शाजापुर जिले से खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद कार का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया और अंदर फंसे पांचों लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

तालाब में गिरते ही पानी से भर गई कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा भीलखेड़ी जोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। कुछ ही पलों में कार के अंदर पानी भर गया। आशंका जताई जा रही है कि पानी का दबाव बढ़ने के कारण कार के दरवाजे नहीं खुल सके, जिससे अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Morena News: मुरैना में यातायात नियमों की खुली धज्जियां क्षमता से ज्यादा सवारियों से भरी वैन सड़क पर दौड़ी, छत पर बैठे यात्री; बड़े हादसे का खतरा

क्रेन की मदद से निकाली गई कार

Rajgarh Accident: खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था, जबकि पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा था। पहले रस्सियों की मदद से वाहन निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन बुलाकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया।कार का दरवाजा खोलने पर अंदर पांच लोगों के शव मिले। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान गोविंद तिवारी (55), कमल तिवारी (57), शंकर लाल (57), रोहित खाती (25) और अरविंद खाती (30) के रूप में की है। सभी मृतक शाजापुर जिले के निवासी बताए गए हैं और खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।

Singrauli News: सिंगरौली शिक्षा विभाग में बड़ा गड़बड़झाला! 10 दिन गैरहाजिर रहने पर निलंबित शिक्षिका को 20 महीने बाद मिला पूरा वेतन, उठे गंभीर सवाल

जांच में जुटी पुलिस

Rajgarh Accident: पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *