Airplane Economy Seat Size: हवाई जहाज की सीटें छोटी क्यों हो रही हैं यह सवाल आज लाखों यात्रियों के मन में है। अगर आपको भी लगता है कि इकोनॉमी क्लास में पहले के मुकाबले बैठना और पैर फैलाना मुश्किल हो गया है, तो यह सिर्फ आपका अनुभव नहीं है। पिछले कई दशकों में दुनिया भर की एयरलाइंस ने यात्रियों की सीटों का आकार और उनके बीच की दूरी लगातार कम की है। इसका असर अब केवल आराम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी चर्चा होने लगी है।






