Indore Crime News : चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म…..

इंदौर। Indore Crime News : शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल वेन चालक द्वारा की गई अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने जब बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखा, तो उसने पूछताछ की, जिसके बाद मासूम ने सारी बात बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तुरंत अन्नपूर्णा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

Indore Crime News : अन्नपूर्णा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी वेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी ने स्कूल से घर छोड़ने के दौरान बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की थीं। पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में आक्रोश है और लोगों ने स्कूल प्रबंधन से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories