Indore Child Porn Case : व्हाट्सएप इंक की रिपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, ऑटो चालक चाइल्ड पोर्न केस में गिरफ्तार…..

इंदौर। Indore Child Porn Case : राज्य साइबर सेल थाना पुलिस ने एक चौंकाने वाले चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में खजराना क्षेत्र के एक स्कूल ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ईरशाद व्हाट्सएप पर नाबालिगों से संबंधित अश्लील वीडियो शेयर कर रहा था, जिसकी जानकारी अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी व्हाट्सएप इंक ने भारत सरकार को भेजी थी। इसके आधार पर राज्य साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसका मोबाइल जब्त कर लिया।

 Indore Child Porn Case : साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपी इरशाद कई व्हाट्सएप ग्रुप में चाइल्ड पोर्न से जुड़े वीडियो भेज रहा था। उसकी गतिविधियों की निगरानी अमेरिका की साइबर टीम द्वारा की जा रही थी। यह अलर्ट भारत सरकार के गृह मंत्रालय के साइबर टिपलाइन को भेजा गया, जहां से यह मामला इंदौर की राज्य साइबर सेल तक पहुंचा।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड और शेयर किए थे। हालांकि गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था, जिसे अब टेक्निकल टीम द्वारा रिकवर किया जा रहा है।

साइबर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही, संबंधित स्कूलों को आरोपी को तुरंत बर्खास्त करने और बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त उपाय करने की भी सिफारिश की गई है।

यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते साइबर अपराध और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गई है। साइबर सेल की सतर्कता और अंतरराष्ट्रीय समन्वय की बदौलत यह आरोपी समय रहते पकड़ में आ गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories