Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh CWC Meet : दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक,...

CWC Meet : दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

भोपाल/नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक अहम बैठक आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की जा रही है। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी और इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।

राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी रणनीतिक चर्चा

बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनके साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पीसीसी अध्यक्षों के प्रतिनिधि और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लेंगे।

Read More : Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ आज से मंडल पूजा, पांच दिन तक विशेष अनुष्ठान

मौजूदा राजनीतिक हालात पर मंथन

CWC बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संसद के भीतर और बाहर सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी की रणनीति, तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विपक्षी भूमिका को और अधिक धारदार बनाने पर जोर रहेगा।

 ग्रामीण कानून को लेकर विशेष चर्चा

इस बैठक को मनरेगा हटाकर नए वीबी-जी रामजी (ग्रामीण) कानून लागू किए जाने के बाद बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व इस कानून के सामाजिक, आर्थिक और ग्रामीण रोजगार पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा करेगा और इसके खिलाफ साझा राजनीतिक रणनीति तय की जाएगी।

संगठन और आंदोलन की दिशा तय होगी

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनआंदोलनों और राज्य स्तर पर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि विपक्ष की आवाज को एकजुट कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रभावी राजनीतिक मोर्चा तैयार किया जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here