Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

Indore Crime News : 10 साल की शादी, 7 साल की बेटी…और अंत में जहर! पति की बेवफाई ने ली नेहा की जान….

इंदौर। Indore Crime News : पति के अवैध संबंधों और ससुराल पक्ष के मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर एक 27 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा मालवीय के रूप में हुई है, जिसने सुसाइड नोट में पति, ननंद और नंदोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Indore Crime News : घटना कनाडिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नेहा की 10 साल पहले राहुल मालवीय से लव मैरिज हुई थी। दोनों की एक 7 साल की बेटी भी है। नेहा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका पति किसी अन्य महिला से अफेयर में था, जिसके कारण उनके बीच बार-बार झगड़े होते थे।

नेहा ने यह भी लिखा—

“वो लड़की हमारे झगड़े करवाती है।
मेरा पति उसके कहने पर मुझे मारता-पीटता है।
झगड़े के वीडियो और फोटो उस लड़की को भेजता है।
वह मुझे घर से निकालकर मेरा हक उसे देना चाहता है।”

नेहा ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों से झूठ फैलाया गया कि वह ससुर की पिटाई करती है और संपत्ति हड़पना चाहती है। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि जब भी वह समझाने जाती थी, उसे पीटा जाता था। परिजनों ने जब नेहा को बेसुध पाया, तो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कनाडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पति राहुल मालवीय सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सुसाइड नोट को जांच का आधार मानकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : चित्रकूट के पूर्व बसपा विधायक गणेश बारी का रीवा में निधन, लंबे समय से थे बीमार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के चित्रकूट से बहुजन...

M.P News : यात्रियों को बड़ा झटका! इंदौर से इन 4 शहरों की फ्लाइट बंद, एयर ट्रैवल पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन...

Related Articles

Popular Categories