Indore Crime : इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पीयूष को पुलिस के द्वारा आज रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है प्रारंभिक तौर पर कई तरह की बातों का आरोपी के द्वारा खुलासा किया गया है, तो वहीं प्रारंभिक तौर पर पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि आरोपी ने युवती की हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कुछ गोलियों का भी उपयोग किया है और इसके बारे में भी उसी के द्वारा जानकारी दी गई है.
Indore Crime : फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस की तहकीकात अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में युवक के परिजनों से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा सकती है। लेकिन अभी तक की जांच में पुलिस को युवक के द्वारा यही बताया गया है की युवती अन्य युवकों से बातचीत करती थी जो उसे पसंद नहीं था और इसी के चलते उसने युवती की गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।













