Indore Crime : इंदौर। पाटनीपुरा चौराहे के पास स्थित एक नाश्ता दुकान में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे रेस्टोरेंट में फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
Indore Crime : सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगजनी से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।
Indore Crime : स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक उठी लपटों के कारण मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। फिलहाल, दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।













