इंदौर – इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। घायल लोगों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हाल ही में इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मकान अचानक धंसते ही लोग भागने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
Read News : DSP Yakub Memon : डीएसपी याकूब मेमन को अग्रिम जमानत, महिला ने लगाया था दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मकान की पुरानी संरचना और कमजोर नींव इसके गिरने का कारण हो सकती है।













