इंदौर : इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में गरबा देखने गए युवक उदय वर्मा (पिता: ईश्वर वर्मा) पर बदमाश संदीप ने चाकू से हमला कर दिया। युवक अपने दोस्त के साथ किसी मारपीट की घटना में बीच बचाव के लिए गया था, तभी आरोपी ने उस पर नौ वार किए, जिसमें हाथ और पेट गंभीर रूप से घायल हुए।
घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने फिलहाल मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है, लेकिन हमला प्राणघातक था।
गांधी नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।











