Indian Women Cricket Team : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दोनों टीमों की खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरीं। ऐसा देखकर प्रशंसकों में जिज्ञासा बढ़ी कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है। दरअसल, दोनों टीमों ने युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन आस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए यह कदम उठाया।
READ MORE: Sports News : भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, क्रिस वोक्स की चोट से वापसी
Indian Women Cricket Team : बेन आस्टिन की मेलबर्न में एक स्थानीय क्लब के लिए अभ्यास के दौरान गले पर गेंद लगने से मौत हो गई। वह टी20 मैच से पहले नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब गेंद उनके गले पर लगी। हेलमेट पहने होने के बावजूद उन्होंने ‘नेकगार्ड’ नहीं लगाया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Indian Women Cricket Team : यह घटना 2014 में फिल ह्यूज की मौत की याद दिलाती है, जो इसी तरह बाउंसर लगने से मारे गए थे। इस हादसे के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुरक्षात्मक उपकरणों के उपयोग पर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है।











