Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Indian Share Market : हल्की गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सरकारी बैंकों में दिखी मजबूती, जानें निफ्टी का हाल…

Indian Share Market : मुंबई, 3 नवंबर 2025। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 126 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 83,811 अंक पर और निफ्टी 20 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,688 अंक पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती गिरावट के बावजूद बाजार में सरकारी बैंकिंग शेयरों ने मजबूती दिखाई और निवेशकों का भरोसा बनाए रखा।

Indian Share Market : निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में रहा, जबकि निफ्टी फार्मा, मेटल, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर ने भी मजबूती दिखाई। इसके विपरीत, आईटी, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया।

READ MORE : Share Market Update : शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले….

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने लार्जकैप के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 114 अंक (0.19%) की बढ़त के साथ 59,940 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 120 अंक (0.66%) की तेजी के साथ 18,501 पर पहुंचा।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, एसबीआई, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाटा स्टील और पावर ग्रिड हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि मारुति सुजुकी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गई।

चॉइस ब्रोकिंग के विश्लेषण के अनुसार, निफ्टी फिलहाल एक सीमित दायरे में बना हुआ है और 25,800 के स्तर पर स्थिरता दिखा रहा है। तकनीकी रूप से, निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,600–25,500 के बीच है, जबकि रुकावट 25,800–26,000 के दायरे में देखी जा रही है।

READ MORE : Share Market News : Crizac लिस्टिंग डे धमाका : पहले ही दिन तगड़ा प्रीमियम, नए निवेशकों के लिए अभी भी है गेम बाकी!

ब्रोकिंग हाउस का मानना है कि यदि निफ्टी 26,000 अंक के ऊपर टिकता है, तो बाजार में तेजी का अगला लक्ष्य 26,100 से 26,300 तक जा सकता है।

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बात करें तो उन्होंने अक्टूबर में भारतीय बाजार में 14,610 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया — यह लगातार तीन महीनों की बिकवाली के बाद मजबूत वापसी मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, कॉरपोरेट आय में सुधार, अमेरिकी फेड की ओर से संभावित ब्याज दर कटौती और भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंध निवेशकों के भरोसे को मज़बूत कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़...

Related Articles

Popular Categories