Wednesday, September 2, 2026
Home National Maharashtra Fake Currency Case : महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश तक फैला नकली नोटों...

Maharashtra Fake Currency Case : महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश तक फैला नकली नोटों का नेटवर्क, जानें कैसे फूटा भांडा….

Maharashtra Fake Currency Case
Maharashtra Fake Currency Case

Maharashtra Fake Currency Case : मालेगांव/बुरहानपुर/खंडवा। नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क महाराष्ट्र से निकलकर अब मध्यप्रदेश तक फैल चुका है। मालेगांव पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपी बुरहानपुर के रहने वाले निकले, जिनकी निशानदेही पर खंडवा और बुरहानपुर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

Maharashtra Fake Currency Case : मालेगांव पुलिस ने हाल ही में बुरहानपुर के दो युवकों — मोहम्मद जुबेर अंसारी और नाज़िर अकरम — को 10 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि जुबेर अंसारी खंडवा के पैठिया गांव की मस्जिद में इमाम का काम करता था और उसके कमरे में और नकली नोट रखे हुए हैं।

READ MORE : Maharashtra Politics : शिंदे गुट को झटका, 40 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल…इतना बड़ा उलटफेर आखिर कैसे हुआ……

जुबेर की निशानदेही पर खंडवा पुलिस ने जब छापेमारी की, तो उसके कमरे से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 19 लाख रुपए के नकली नोट मिले। इस खुलासे के बाद बुरहानपुर पुलिस भी हरकत में आई और दोनों आरोपियों के घरों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया — “हमें कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, उसी के आधार पर जांच और सर्चिंग की कार्रवाई की गई है।”

उधर, मालेगांव पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के तार अंतरराज्यीय नकली नोट नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि किन-किन राज्यों में इन नोटों की सप्लाई की जा रही थी।
एसपी मालेगांव ने कहा — “हमने बुरहानपुर के आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए हैं। अन्य राज्यों में भी इनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।

READ MORE : Maharashtra : ठाणे स्टेशन पर महिला ने उड़ाए यात्रियों के जेवरात, जीआरपी ने धर दबोचा

इस खुलासे ने पुलिस तंत्र को हिला कर रख दिया है। महाराष्ट्र से लेकर मध्यप्रदेश तक फैले इस फर्जी करेंसी रैकेट के तार अब दूसरे राज्यों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए टीम गठित कर चुकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here