Tuesday, September 29, 2026
Home National IAS Transfer : 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के कलेक्टर...

IAS Transfer : 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

IAS Transfer Breaking
IAS Transfer

IAS Transfer :रांचीः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में दूसरी बार गठित सरकार ने पहली बार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य के 20 जिलों में उपायुक्तों के तबादले किए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

IAS Transfer :अजय नाथ झा को बोकारो और आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अजय नाथ झा फिलहाल आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, जबकि आदित्य रंजन निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी के रूप में कार्य कर रहे थे। फैज अक अहमद को रामगढ़, राम निवास यादव को गिरिडीह और आर. रॉनिटा को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

IAS Transfer :गिरिडीह के वर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर, और निदेशक पर्यटन अंजली यादव को गोड्डा का डीसी नियुक्त किया गया है। गुमला के डीसी कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर और रामगढ़ के डीसी चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) भेजा गया है।

IAS Transfer :साथ ही जेएसएलपीएस की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा, और निदेशक अंकेक्षण निदेशालय नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का डीसी बनाया गया है। जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित अब गुमला की उपायुक्त होंगी।

IAS Transfer :शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, कुमार ताराचंद को लोहरदगा और कीर्तिश्री जी. को चतरा का डीसी नियुक्त किया गया है। अभिजीत सिन्हा को दुमका, ऋतुराज को कोडरमा, और समीरा एस को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है।

IAS Transfer :रवि आनंद को जामताड़ा और दिनेश यादव को गढ़वा का डीसी बनाया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को सरकार के अगले चरण की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here