Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

India vs Australia : सिडनी वनडे में भारत की धमाकेदार जीत: रोहित शर्मा का शतक, कोहली की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से विजय

India vs Australia : सिडनी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 9 विकेट से हराकर सीरीज का समापन धमाकेदार जीत के साथ किया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने महज 38.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 74 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने शुरुआती झटके दिए, जबकि युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम की रीढ़ तोड़ दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू रेनशॉ ने 55 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 41 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर आउट हो गई।

India vs Australia : रनचेज के दौरान भारत की शुरुआत सधी रही। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। गिल 24 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संभलकर लेकिन तेज गति से रन बनाए। दोनों के बीच 168 रनों की अटूट साझेदारी हुई। रोहित ने अपनी 125 गेंदों की पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारत ने न केवल सिडनी में अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया बल्कि सीरीज में क्लीन स्वीप से ऑस्ट्रेलिया को भी रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन अंतिम मुकाबले में भारतीय प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

India vs Australia : गौरतलब है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड अब भी कमजोर माना जाता है। इस मैदान पर खेले गए 23 वनडे में भारत को केवल 6 में जीत मिली है, जबकि 16 में उसे हार झेलनी पड़ी। हालांकि इस ताज़ा जीत ने टीम इंडिया को मनोबल और आत्मविश्वास दोनों ही दिया है, जो आगामी सीरीज से पहले बेहद अहम साबित होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds